लंढौरा में पूर्व सभासद के खिलाफ प्रदर्शन
रुड़की। लंढौरा में पूर्व सभासद पर मंदिर की दुकानों के किराए का गबन का आरोप लगा प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने पूर्व सभासद का पुतला भी फूंका।
लंढौरा हरिजन बस्ती और अंबेडकर कालोनी निवासी लोगों का कहना है कि समाज के दो मंदिर हैं। दोनों मंदिरों की 16 दुकानें है। समाज के लोगों का आरोप है कि कई साल पहले मंदिर समिति का अध्यक्ष पूर्व सभासद को बनाया गया था। आरोप है कि सात साल से समिति अध्यक्ष ने मंदिर की दुकानों के किराए का कोई ब्योरा नहीं दिया है। कई बार समाज के मौजिज लोग मंदिर की दुकानों के किराए का ब्योरा देने की मांग कर चुके हैं। आरोप है कि बार बार मांग के बाद भी पूर्व सभासद एवं समिति अध्यक्ष ब्योरा नहीं दे रहे हैं। समाज के लोग लंढौरा पुलिस चौकी चौक पर एकत्र हुए और पूर्व सभासद के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बाद में पूर्व सभासद का पुतला जलाकर गुस्से के इजहार किया। इस दौरान वीरेंद्र बावरा, कमलजीत, काका, राहुल, राजा, विजय, अर्जुन, पवन, सचिन, परमजीत आदि मौजूद रहे।
