नलकूपों से स्टार्टर और केबिल चोरी
रुड़की। बीती रात चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर और केबिल चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार हल्लू माजरा गांव में बीती रात्रि चोरों ने किसान हरफूल सिंह, नाथीराम और मगन सिंह के नलकूपों से स्टार्टर और केबिल चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
