महिला यात्री का बैग चोरी
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन कैंपस में एक महिला यात्री का बैग चोरी कर लिया गया। शिकायत पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार राजेंद्र सूरी निवासी गांधी नगर ग्वालियर मध्य प्रदेश ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ नंदादेवी एक्सप्रेस से मथुरा से देहरादून आ रहे थे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी पत्नी का बैग चोरी कर लिया गया। बैग में दो मोबाइल फोन, जरूरी कागजात के अलावा सोने के जेवर थे। एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
