भूखंड बेचने के नाम पर महिला से ठगी

हरिद्वार। भूखंड बेचने के नाम पर एक महिला से 2.91 लाख की रकम हड़प ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में शालिनी अग्रवाल निवासी शिवपुरी कॉलोनी सतीकुंड ने बताया कि उसकी मां संतोष की भूखंड खरीदने को लेकर मुलाकात मिंटू सिंह बर्मन से हुई थी। युवक ने मातृसदन रोड के पास एक भूखंड दिखाते हुए उसे राम सिंह का होना बताया था। बकायदा भूखंड से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए थे। जिस पर विश्वास करते हुए उसने राम सिंह से सौदा तय कर लिया। इसकी एवज में 2.91 लाख रुपये दिए। साल 2017 में उसके नाम बैनामा भी हो गया था। उसके अगले साल भूखंड पर निर्माण के लिए पहुंची तब पता चला कि धोखाधड़ी करते हुए उसकी मां से रकम हड़प ली गई। आरोप है कि भूखंड पर पूर्व से किसी दूसरे व्यक्ति का कब्जा चला आ रहा था। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राम सिंह, मिंटू सिंह, अजीत निवासीगण ग्राम जगजीतपुर, अमरपाल सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *