ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारी को लेकर किया मंथन
रुड़की। भारतीय ब्रह्मण सभा रुड़की के तत्वावधान में समाज के जागरूक लोगों की एक बैठक में मुख्य अतिथि ब्राह्मण महाकुंभ के मुख्य संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण संगठनों को एक जुट होकर समाज के स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि 11 सूत्रीय कार्यक्रमों के द्वारा इस आयोजन के माध्यम से सरकार को भी चेताया जाएगा।
