दस लीटर कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार

रुड़की। सिपाही अजीत तोमर व राजवीर चौहान शनिवार रात चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर केन में दस लीटर कच्ची शराब लेकर आ रहे अकौढा खुर्द गांव के रजत पुत्र रमेश तथा रजनीश पुत्र सुरेश को पकड़ लिया। पुलिस मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *