तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया

हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में आईक्यूएसी एवं छात्र कल्याण विभाग की ओर से तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिका, शिक्षणेत्तर महिला कर्मचारी और छात्रा वर्ग से मेहंदी विनर एवं तीज क्वीन चुने गए। शिक्षिका वर्ग में डॉ. रेनू सिंह ने प्रथम और डॉ. मिनाक्षी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षणेत्तर महिला कर्मचारी वर्ग में हेमवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग के तीज क्वीन प्रतियोगिता में खुशी शर्मा, पिंकी वर्मा, ज्योति, अपराजिता, मानसी वर्मा, तमन्ना सैनी, आंकाक्षा, आंचल देशवाल ने प्रतिभाग किया जिसमें तमम्ना सैनी ने प्रथम और अपराजिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता राय, पिंकी वर्मा, रेशम, खुशी, इशिका शर्मा, खुशी शर्मा, जयति त्रिपाठी, खुशी ठाकुर, मुस्कान ठाकुर, साधना, रिया, महक, सपना, अंजली, इशिका भारद्वाज, नेहा कश्यप, आकांक्षा, सीमा तथा प्रभा ने प्रतिभाग किया जिसमें इशिका ने प्रथम, नेहा कश्यप ने द्वितीय व रेशम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं में और महिला कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार को अवसर देना है। उन्होंने कहा कि यह हरियाली तीज भगवान शिव और पार्वती के पवित्र बन्धन को याद करने का अवसर है और महाविद्यालय में मातृशक्ति की भूमिका सदैव से महत्वपूर्ण रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सरस्वती पाठक, संदीप रावत रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर विनय थपलियाल, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ. रश्मि डोभाल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, अन्तिम त्यागी, दीपिका आनंद, आंचल, आदि शिक्षिका और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *