सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिथौरागढ़। सस्ता गल्ला विक्रेताओें ने मानदेय व लंबित पडे भुगतान की मांग को लेकर कैबीनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन दिया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर परिवार सहित सड़कों में आंदोलन करने की चेतावनी दी। नगर में सोरघाटी सरकारी सस्ता गल्ला संगठन के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बीते देर शाम कैबीनेट मंत्री आर्य को ज्ञापन दिया। कहा कि शासन व प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मध्यान भोजन योजना में 10 वर्षों से अधिक ,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 16 माह से अधिक व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 2016 से अभी तक का भुगतान नहीं हो पाया है। आगे भी यही स्थति रही तो वह परिवार के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कैबीनेट मंत्री ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। यहां महासचिव कैलाश जोशी, ललित महर, रमेश सौन, विजय कापड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *