कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर वायु योद्धाओं को कल दी जायेगी श्रद्धांजलि

सहारनपुर

वायु सेना स्टेशन सरसावा 28 मई को वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में तैनाती के दौरान शहीद हुए वीर वायु योद्धाओं द्वारा किये गये सर्वोच्च बलिदान के लिए 28 मई को श्रद्धांजलि दी जायेंगी।
एयर अफसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन सरसावा एयर कमोडोर अजय शुक्ला ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि वायु सेना स्टेशन सरसावा का अपने वायु योद्धाओं द्वारा प्रदर्शित विरल साहस और त्याग का एक अद्भुत इतिहास है। 28 मई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान “द माइटी आर्मर” के चार बहादुर वायु योद्धा स्क्वाड्रन लीडर राजीव पंुडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस. मुहिलन, सार्जेण्ट पी.वी.एन.आर. प्रसाद और सार्जेण्ट आर.के.साहू ने भारतीय वायु सेना के  “ऑपरेशन सफेद सागर” के तहत एक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कारगिल द्रास क्षेत्र के तोलोलिंग में पाकिस्तानी घुसपैठियों के विरूद्ध वायु संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान किया। उन्होने कहा कि वर्दी में तैनात देश सेवा हेतु तत्पर हमारे बहादुर साथियों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करना तथा श्रद्धांजलि अर्पित करना प्रत्येक वायुसेना कर्मी का पवित्र कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *