अनुबंध की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा

मंडी ।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने अनुबंध की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 29 नवंबर को पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री ने इन कर्मचारियों को 24 अगस्त को वार्ता के लिए बुलाया था और दो सप्ताह अंदर पीस मिल कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था। इस के बाद पीस मिल कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।
इतना समय बीत जाने के बाद भी निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री अपने किए वादे से झूठे पाए गए। मजबूर होकर पीस मिल कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संगठन के मंडलीय प्रधान रजत रावत कर्मचारी हिमाचल पथ परिवहन की रीढ़ है। पूरे प्रदेश की कार्यशालाओं का कार्यभार इन्हीं कर्मचारियों के कंधे पर है। पूर्व सरकार की 128 वीं निदेशक मंडल की बैठक में 410 पीस मिल कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया था और वो कर्मचारी इसी सरकार को दौरान नियमित भी हुए। निगम में बाकी बचे 933 पीस मिल कर्मचारियों को अनुबंध पर नही लिया जा रहा है। मजबूर होकर पूरे प्रदेश के कर्मचारी 29 नवंबर से टूल डाउन हड़ताल में जा रहे हैं। अगर इससे निगम और प्रदेश की जनता को परेशनियों का सामना करना पड़ता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और प्रदेश की सरकार की होगी। पीस मिल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग का आयोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *