ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

रुड़की। जुलाई में अधिक बारिश होने के कारण कई शहरों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। इस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशनों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को भी कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन तक नही पहुंच पाई। इनमें लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 40 मिनट, वडोदरा जंक्शन से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी लगभग साढ़े छह घंटे लेट चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *