सीओ ने किया कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
चम्पावत। सीओ अविनाश वर्मा ने शुक्रवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में साफ-सफाई, कर्मचारियों की समस्याओं, उपकरणों की जांच और थाने में हो रहे मामलों का निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ वर्मा ने पुलिसवालों को बताया कि काम में हीलाहवाली न बरती जाए। यहां कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई बची सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह भंडारी, अंजू यादव, शंकर दत्त, सुमन, हरवंश राणा, नीलम वर्मा आदि रहे।
