श्मशान घाट में मृत मिलीं पांच बकरियां

काशीपुर। गंगे बाबा रोड स्थित बच्चा श्मशान घाट में पांच बकरियां मृत मिलीं। लोगों ने किसी जंगली जानवर द्वारा बकरियों को मारे जाने की आशंका जताई है।
शनिवार सुबह बच्चा श्मशान घाट में मृत मिली बकरियों में तीन बकरी शुगरा बस्ती निवासी अरमान जहां पत्नी मोहम्मद असलम और दो बकरी मंगा बस्ती निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम की थीं। उन्हें शुक्रवार को बच्चे चराने ले गए थे। शाम को घर पहुंच कर बच्चों ने बताया कि बकरियां नहीं मिल रही हैं। परिजनों ने बकरियों की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह पता चला कि श्मशान घाट के अंदर पांचों बकरियां मृत पड़ी हैं। एक बकरी का शव जख्मी हालत में था। बताया जा रहा है कि बकरियों पर बाघ ने हमला किया है। श्मशान घाट में बाघ के पंजे भी देखे गए हैं। पुलिस व वन विभाग को लोगों ने घटना की सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *