तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 3246 मरीजों ने कराया का नेत्र परीक्षण
कोटद्वार। कोटद्वार में देवी रोड़ स्थित हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के क्लिनिक में तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर के तीसरे दिन शनिवार को भी भारी बरसात के बावजूद मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर के तीसरे दिन 1253 मरीजों ने क्लीनिक में पहुंचकर आंखों की विभिन्न बीमारियों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का परामर्श लिया। शिविर के तीनों दिनों में 3246 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. नितिन मुकेश और डा. रवि स्वरूप ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच में 742 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें सर्जरी के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा जांच कर 958 मरीजों को निःशुल्क चश्में और दवाइयां वितरित की गई।
