मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर किया कोतवाली का घेराव

काशीपुर। गांव धनसारा निवासी लोगों ने मारपीट की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। गांव धंसारा में 25 जुलाई को अफसर अली अपने घर से कुछ दूरी पर बैठा था कि वहीं एक युवक ने अफसर अली के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को गांव के लोग कोतवाली पहुंचे। लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और पुलिस से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने कहा कि पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने से उक्त युवक के हौसले बुलंद हो रहे हैं। एसएसआई गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *