ताजिया व अलम का जुलूस निकाला

काशीपुर। मोर्हरम के यौमे आशूरा पर शनिवार को रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया। आंखों में नवासा ए रसूल की शहादत का गम और जुबान पर जिक्र ए कर्बला लिए अजादार या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिये लेकर करबला की ओर चले। काशीपुर में मोहल्ला बांसफोड़ान, विजयनगर नई बस्ती और जसपुरखुर्द आदि इलाकों से उठे अलम तय रूटों से होते हुए देर शाम मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान पहुंचे, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दुरुद फातिहा का नजराना पेश किया गया। रास्ते में जगह-जगह सबील तकसीम की गई। इस दौरान शमशुद्दीन, हसीन खान, रफी खान, मुशर्रफ हुसैन, डा. एमए राहुल, अब्दुल रशीद नश्तर, रहमत अली खां, अली जान, कमर नईम, मो. ताहिर, हाजी इदरीश, इलियास माहिगीर, इदरीश माहिगीर, समर खान, अज्जू पहलवान आदि रहे। लोगों ने मोहर्रम पर अपने घरों में भी नजरों नियाज़ की। इसके अलावा कुंडा, महुआखेड़ागंज, बांसखेड़ा व कचनाल गुंसाई में भी मोहर्रम के जुलूस निकाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *