लकड़ी नीलामी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम
काशीपुर। नीलामी में नये नियम लागू करने की सूचना से व्यापारी नाराज हैं। विभाग ने ऐसा करने पर लकड़ी नीलामी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने मांगों को लेकर अफसरों को पत्र भी भेजा है। लकड़ी व्यापार कल्याण समिति ने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सामान्य नीलामी में कुछ नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नए नियमों से लकड़ी की नीलामी में व्यापारियों के सामने संकट उत्पन्न हो जाएगा। व्यापारियों ने लकड़ी की नीलामी पूर्व की भांति करने की मांग की है। साथ ही पूर्व की भांति जमानत राशि को एक सप्ताह में वापस करने, अधिक वर्षा और कांवड़ यात्रा के चलते फ्लैट रेट, भुगतान जमा राशि पर भी शून्यकाल करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेताया कि समस्याओं का समाधान न होने पर वह लकड़ी नीलामी का बहिष्कार करेंगे। पत्र भेजने वालों में अध्यक्ष शाहनवाज आलम, मुशर्रफ हुसैन, अशरफ तस्लीम, शाहरुख अली, मो.अफजाल, सलीम जावेद, रफीक अहमद आदि है।
