माली ने सहकर्मी से की अभद्रता, केस दर्ज

चम्पावत।  मुड़ियानी स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में तैनात माली ने अपने सहकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नर्सरी में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पीड़ित सहकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी माली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दी तहरीर के मुताबिक त्रिलोक चंद्र और शीश राम ने पुलिस को बताया कि माली सुरेश प्रसाद ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि विरोध करने पर माली उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही गाली-गलौच करने लगा। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *