अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में प्रकृति के संरक्षण पर मंथन
चम्पावत। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चम्पावत में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें प्रकृति को बचाने के लिए उनके संरक्षण पर गंभीरता से विचार किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम, संयोजक भूगोल विभाग अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान, आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ. किरण कुमार पंत, डॉ. विवेक कुमार प्रमुख वक्ता रहे। इसके अलावा ऑनलाइन जुड़े चीन के हुनान विवि से मुख्य वक्ता डॉ. जेबा और पोखरी चमोली के डॉ. राजेश भट्ट ने प्रकृति के बदल रहे रूप को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भौगोलिक एवं भूगर्भीय दृष्टि से पर्यावरण सतत विकास किया जाना चाहिए। कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ को रोकने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे। ताकि इसके गंभीर परिणामों से निजात मिल सके। इस मौके पर डॉ.सुनील कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. प्रणिता नंद, डॉ. अनिता जोशी, डॉ. बृजेश्वर प्रसाद ओली, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. निरुपमा तिवारी, डॉ. सुशीला आर्य, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. कमलजीत कौर, डॉ. देवकीनंदन, डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. मंजुला जोशी, डॉ. गंगोत्री, रितिका सिंह रहे।
