गुरिल्ला जनजागरण रथ यात्रा का गैरसैंण में हुआ भव्य स्वागत

चमोली। गुरिल्ला जनजागरण रथ यात्रा का बुधवार को गैरसैंण पहुंचने पर स्थानीय गुरिल्लाओं ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। सलियाणां बैंड से जनजागरण रथ यात्रा गैरसैंण नगर पहुंची व तहसील परिसर में धरना देने के बाद तहसीलदार सुरेन्द्र देव के माध्यम से सूबे के सीएम एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसके बाद प्रर्दशन करते हुये सैकड़ों की संख्या में मौजूद गुरिल्लाओं ने रामलीला मैदान में सभा की। इस अवसर पर गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मामानंद डालाकोटी ने कहा कि यह जनजागरण रथ यात्रा गत 23 जून से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुये इसका समापन प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुआ है कहा कि अल्मोड़ा में गुरिल्ला लम्बे समय से धरना दे रहे हैं, कहा कि गुरिल्लाओं को फिर अपने भागीदारी का अहसास कराना होगा तभी उनकी मांगों पर सरकार गौर करेगी कहा कि सरकार दो कदम चल रही है फिर दो कदम पीछे चली जाती है। उनकी मुख्य मांगों में शासनादेश के मुताबिक सड़कों के रखरखाव के लिए बेलदार के पद पर रखने, पेंशन, एसएसबी स्ययं सेवकों को सिविल डिफेंस और होमगार्ड भांति उपयोग करने की मांग कर रही है। कहा कि आगामी 9 अगस्त को देहरादून में गुरिल्ला संगठन विशाल रैली का आयोजन करेगी। ब्लाक अध्यक्ष रणजीत शाह की अध्यक्षता में हुये इस कार्यक्रम अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, वीरेन्द्र नेगी, मोहन कंडारी, जमन सिंह, राकेश बिष्ट, कमला, धर्मा, विक्रम, लक्ष्मण, मनोज रावत, मगन, जीत, रणजीत व मनोज कुमार सहित दर्जनों एसएसबी गुरिल्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *