अवैध कॉलोनी हुई ध्वस्त
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के समीप बनाई गई अवैध कालोनी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। मंगलवार को तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। जिसमें तीन मकानों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। जिला अस्पताल के समीप बनी अवैध कालोनी में 12 से अधिक परिवार निवास कर रहे थे। पीडित परिवारों ने किराए के मकानों में शरण ली है। उन्होंने प्रशासन से परिवारों का पुर्नवास करने की मांग की है।
