जनता दरवार लगने से लोगों में खुशी

रुद्रप्रयाग। प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री, अनुशासन समिति एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरला खंडूरी ने जनपद में जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार लगाए पर खुशी व्यक्त की साथ ही कहा कि इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व कोरोना के बाद से जनपद में जनता दरबार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए थे किंतु इसके तीन साल गुजर जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पा रहे थे। पूर्व में उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर जनपद में दोबारा जनता दरबार लगाने का आग्रह किया गया था। सोमवार को नव नियुक्त जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों को बड़ी राहत दी गई। इससे निश्चत तौर पर जनता की समस्याएं हल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *