अगस्त्यमुनि कस्बे के कई वार्ड में जल भराव से लोग परेशान

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई वार्ड में पानी भर गया है। जल निकासी न होने के कारण स्थिति और भी खराब हुई जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बसंत विहार में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत सहित नाकोट वार्ड में देर रात बरसाती पानी कई घरों में घुस गया। सुबह होते ही रास्ते, आंगन आदि पानी से भर गए। नगर क्षेत्र के स्टेट बैंक कॉलोनी के बीच में बहने वाला नाला भारी उफान पर आने से उसका पानी सड़क पर नदी की तरह बहने लगा। पुराना देवल में नगर पंचायत की टॉल के पीछे पहाड़ी का हिस्सा दरक गया है, जिससे सटे मकानों को भी खतरा हो गया है। बगर गदेरा भी ऊफान पर है। गदेरे से पानी और मलबा केदारनाथ राजमार्ग पर फैल गया है। हालांकि रोड़ आवागमन के लिए पूरी तरह से खुली है। वही पुराना देवल के पास बनियाड़ी रास्ते की ओर पहाड़ी से गिरे एक बोल्डर ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *