देवरियाताल विकास महोत्सव की नई कार्यकारिणी बनी

रुद्रप्रयाग। ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में देवरियाताल विकास महोत्सव समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर दिलबर नेगी को अध्यक्ष एवं योगेंद्र नेगी को सचिव चुना गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले देवरियाताल मेले के लिए देवरियाताल विकास महोत्सव समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई गई। ब्लाक सभागार ऊखीमठ में आयोजित बैठक में देवरियाताल विकास महोत्सव समिति के अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने कार्यकाल पूर्ण होने की दशा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद बैठक में मेलाधिकारी के रूप में मौजूद तहसीलदार दीवान सिंह राणा की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी, सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष प्रेमलता पन्त, प्रमिला त्रिवेदी, महावीर सिंह नेगी तथा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह नेगी को बनाया गया है। सभी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,वन पंचायत सरपंच, युवक मंगल दल अध्यक्ष तथा महिला मंगल दल अध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे।नव नियुक्त अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए जल्द ही ऊखीमठ, मनसूना और सारी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपसमितियों का गठन कर लिया जायेगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, नायाब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, प्रधान संन्दीप पुष्पवान, मनोरमा देवी, कुंवर सिंह बज्वाल, बीरेंद्र सिंह राणा,चन्द्रमोहन उखियाल,बसन्ती रावत,नन्दन सिंह रावत,प्रकाश रावत, जगदीश लाल, गजपाल भट्ट, जसबीर नेगी, मनोज नेगी, जगदीश नेगी, भारत सिंह नेगी, देवेन्द्र नेगी, रवीन्द्र पुष्पवान, डॉ अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, कैलाश पुष्पवान, महेश बर्त्वाल, कुंवर सिंह नेगी,वन पंचायत सरपंच पवन राणा, सभासद रवीन्द्र रावत, नागेन्द्र राणा, शंकर स्वामी, विनोद रावत,गजपाल रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *