निरवाली धारकोट में किसानों को दी 4 हजार बड़ी इलाइची की पौध
रुद्रप्रयाग। जिला भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में 4,000 बड़ी इलायची के पौधे निःशुल्क रुप से वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में 23 जुलाई को भेषज विकास इकाई उद्यान विभाग उत्तराखंड रुद्रप्रयाग द्वारा जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी द्वारा 4,000 बड़ी इलायची के पौधे कृषकों को निःशुल्क वितरित किए गए।
भेषज संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने बताया है कि उद्यान विभाग की निःशुल्क बीज पौध वितरण योजना के अंतर्गत भेषज विकास इकाई व जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड रुद्रप्रयाग द्वारा उक्त ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसानों को 4,000 बड़ी इलायची के पौधे 50 नाली भूमि पर बड़ी इलायची कृषिकरण हेतु निःशुल्क वितरित किए गए।
