कर्णप्रयाग के एसटीपी का इंजीनियरों की टीम ने किया निरीक्षण

चमोली। चमोली में एसटीपी प्लांट में करंट आने के चलते हुई 16 लोगों की अकाल मौत के बाद प्रशासन और संबधित विभाग सभी एसटीपी प्लांट को लेकर सचेत हो गया है। जिसके चलते इंजीनियरों की टीम ने यहां बने पांच एसटीपी प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी ली। नगर पालिका क्षेत्र में पिंडर नदी पर नमामि गंगे के तहत पेयजल निर्माण निगम द्वारा पांच एसटीपी का निर्माण किया गया। जिनमें विभिन्न नालों के गंदे पानी को टेप और ट्रीटमेंट कर नदी में डाला जाता है। लेकिन चमोली की घटना के बाद यहां के प्लांटों का भी निरीक्षण किया गया। हरिद्वार से यहां आए पेयजल निर्माण निगम के इंजीनियरों ने यहां पांचों प्लांटों का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी टीम को अवगत कराया। जांच टीम के सदस्य सहायक अभियंता अशीष कुमार ने बताया कि प्लांटों का निरीक्षण किया गया। कर्मियों द्वारा संबधित समस्याएं बताईं गई है। निरीक्षण सहित अन्य रिपोर्ट उच्चस्तर पर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *