कमेटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजेगी राहत सामग्री

रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की धर्म प्रचार व सिख भलाई कमेटी की बैठक में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया गया। राहत सामग्री में खाद्यान्न के साथ ही पशुओं के लिए सूखा चारा व दाना भी भी भेजा जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव हरभजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुओं के साथ पशुओं के लिए सूखा चारा व दाना भेजने का भी निर्णय लिया गया। हरभजन सिंह ने कहा कि जरूरत के अनुसार उप्र व उत्तराखंड की सिख संगत से भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में गुरमुख सिंह, प्रतिपाल सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, चरणजीत सिंह, देविंदर सिंह, परविंदर सिंह, गुरुदयाल सिंह, प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *