झोपड़ी में आग लगने से नुकसान

चम्पावत। टनकपुर में एक झोपड़ी में आग लग गई। पीड़ित परिवार ने एक लाख से अधिक के नुकसान होने का दावा किया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। बंगाली कॉलोनी निवासी जगदीश उराव पुत्र बुधू राम के अस्थाई झाले में गुरुवार देर रात आग लग गई। झाले में आग लगते ही पीड़ित और आस पड़ोस में अफरातफरी मच गई। पीड़ित जगदीश ने बताया आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में रखा खाद्य पदार्थ, तीन मोबाइल फोन, 20 हजार नकदी, सोने और चांदी के जेवरात सहित तमाम चीजें खाक हो गई। बताया कि उन्हें करीब एक लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *