अधिवक्ताओं ने ने की करंट हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग

चमोली। चमोली में एसटीपी में करंट से हुई 16 लोगों की मौत के मामले में अधिवक्ताओं ने सरकार से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतकों तथा घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। गुरुवार को बार संघ भवन में अध्यक्ष रविद्र पुजारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चमोली मामले में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। अधिवक्ताओं ने मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों का उपचार प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर तरीके से और मामले में उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, ईओ गुरुदीप आर्य सहित कर्मियों एवं सभासदों ने घटना के प्रति शोक जताया है। शोक जताने वाले अधिवक्ताओं में महामंत्री भुवन नौटियाल, अशोक डिमरी, जगदीश पुरोहित, सुरेंद्र सिंह, दुर्गेश भट्ट, रणवीर कंडवाल, दिनेश थपलियाल, राजेंद्र नेगी, अनुज डिमरी, सतीश गैरोला, दिनेश नैनवाल, बीरेंद्र सिंह लडोला, केपी सती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *