पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

विकासनगर। हरेला पर्व पर बुधवार को पछवादून से लेकर जौनसाबर बावर तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पौधरोपण किया गया। भाजपा सहसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मीता सिंह के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा चांदपुर खुर्द के जोहड़ के किनारे पौधरोपण किया तो पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में पौधरोपण किया। चकराता में राजकीय महाविद्यालय में उपजिलाधिकारी ने शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय प्रंगण मे पौधारोपण किया। सामजिक संगठन पछवादून विकास मंच के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनवाला में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कालसी वन प्रभाग के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में पौधारोपण किया। इस दौरान मोहित शर्मा, वन दरोगा संजीव दुबे, प्रधानाचार्य रघुराज सिंह, चिराग गुलेरिया आदि मौजूद रहे। सहसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मीता सिंह के मौजूदगी में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान नवीन रावत, गुरंग, प्रमोद, प्रिया रावत, सपना शर्मा मौजूद रहे। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में हरेला पर्व के अवसर पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने पौधारोपण कर अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधरोपण करना अनिवार्य है। इस दौरान प्राचार्य केएल तलवाड़, मंजु अग्रवाल, जितेंद्र दिवाकर, सोनम भट्ट, सुमेर चंद, पवन भट्ट मौजूद रहे। पछुवादून विकास मंच द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखन में फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान चौधरी सुनील कुमार, आमोद कुमार, शिक्षक मुकेश, राज मनोज राठौर, दिनेश कुमार, आदि मौजूद रहे। सेलाकुई में शहीद सतेंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राइंका मे हरेला पर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पौधरोपण किया। इस दौरान पीके शर्मा, अरविंद तिवारी, देवेंद्र रावत, प्रभा नेगी, रूची कौशिक आदि मौजूद रहे। द एनफील्ड स्कूल में प्राधन सभा के बाद छात्र-छात्राओं ने हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग के नेतृत्व मे विद्यालय में पौधरोपण किया। प्रधानचार्य ने छात्र-छात्राओं को जल-संरक्षण हेतु जागरूक भी किया। इस दौरान रेखा चावला, पूजा, विजय, प्रिया डोगरा प्रमोंद चंदेल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *