केंद्रीय ओबीसी अनुसूची में शामिल हो गंगाड़ी समुदाय
नई टिहरी। बंस्यूल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने डीएम को ज्ञापन देकर थौलधार विकास खंड में निवासरत गगाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की अनुसूची में शामिल करवाने और उस दौरान ओबीसी में शामिल होने से छूटी जातियों को ओबीसी में शामिल करवाने की मांग की है। जिपंस जयवीर सिंह रावत ने डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि विगत आठ वर्ष पूर्व थौलधार ब्लाक में निवासरत पिछड़े लोगों को राज्य सरकार ने राज्य ओबीसी में शामिल करते हुए यहां निवासरत लोगों को गंगाड़ी माना था। लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी गंगाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। जिसके चलते गंगाड़ी लोगों को केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसे तत्काल केंद्रीय की अनुसूची में शामिल किया जाय। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कई जातियों ओबीसी में शामिल होने से कतिपय कारणों से वंचित रह गई है। इन्हें भी ओबीसी में शामिल किया जाय।
