छह वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म, पोक्सो एक्ट व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो ऐक्ट, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि दोपहर में घर में उसका छह वर्षीय नाबालिग बेटा बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गुपचुप तरीके से बच्चे को बहला फुसलाकर कर आरोपी मुस्तकीम उर्फ भूरा पुत्र महबूब निवासी ढालीपुर आम के बाग में ले गया। जहां आरोपी ने उसके नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट कर जबरन कुकर्म किया। आरोपी ने उसके बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। बताया कि जब रोत बिलखता बदहवास बच्चा घर पहुंचा तो बच्चे की हालत काफी बिगड़ी हुई थी। बताया कि बच्चा डरा व सहमा था कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं था। किसी तरह से बच्चे से पूछताछ की तो उसने मुस्तकीम उर्फ भूरा द्वारा किये गये कृत्य को बताया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *