पुलिस ने लगाए सुल्तानपुर में 7कैमरे

रुडकी

सुल्तानपुर में जरायमपेशा लोगों के लिए अपराध करने के बाद पुलिस से बचना अब मुश्किल होगा। सुल्तानपुर के नए चौकी प्रभारी ने बाजार में एचडी नाइट विजन कैमरे लगाने की शुरूआत कर दी है। पहले चरण में चौकी के सामने दो कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा कस्बे के सबसे व्यस्त अली चौक पर तीन व हनुमान चौक पर दो कैमरे लगा दिए गए हैं। ये सारे कैमरे चौकी से कंट्रोल किए जाएंगे। चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से कैमरे लगाए गए हैं। अभी और कैमरे भी लगाए जाने हैं। इनके लिए पुलिसकर्मियों व कस्बे के लोगों से बात कर स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *