सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

नई टिहरी। एडीएम केके मिश्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स के लिए गठित समिति के सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में एडीएम मिश्र ने सभी सम्बंधित अधिकारियों व सदस्यों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में ग्राउण्ड लेबल से ही पारदर्शिता के साथ खेलों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। किसी भी संशय का समाधान सब डिवीजन लेबल कमेटी के संज्ञान में लाकर किया जा सकता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी को प्रशिक्षण कार्याशाला के सभी बुलेट वाटसअपर में शेयर करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में जनपद के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक (6 वर्गों में) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक व बालिका (कुल 300) खिलाड़ियों का चयन कर रू 1500 प्रतिमाह व प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी। कार्यशाला में डीईओ पीआरडी पंकज तिवारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *