किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया  

विकासनगर।

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत को लेकर भारत संवैधानिक संरक्षण मंत्र जौनसार चकराता विधानसभा में किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने लोगों को बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। चकराता विधान सभा क्षेत्र के डाबरा, भेवना, ददोली गांव के लोगों को किसानों के साथ की जा रही ज्यादत्ती व अन्याय को लेकर मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने जागरूक किया। तीनों कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कहा कि महापंचायत में जौनसार बावर से लेकर पछुवादून के पांच हजार से अधिक किसान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मंच के निकू बजरंगी, जोगिंदर सिंह बेदी, मंत दास, मनोज कुमार, मोना सिंह, राजवीर सिंह, राजवीर सिंह, श्याम सिंह, गेंदा राम, शिवा, मुन्ना राम, प्रधान सोनू, केवल राम, बालक राम, शिवम सिंह, भगत राम, दीवान सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र सिंह, पाति राम, संतराम, मधुर सिंह, टीकम सिंह, आलम सिंह, निर्मल सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *