टिहरी के शुभम बने आईटी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक

नई टिहरी। उत्तराखंड प्रदेश आईटी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास नेगी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुप्रिया स्नेत की संस्तुति पर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें टिहरी जनपद से शुभम राणा को प्रदेश संयोजक और दीपचंद सजवान (नैनबाग), नंदकिशोर नौटियाल (थत्यूड़), शिवम चमोली (प्रतापनगर) व उपेंद्र पवार (सकलाना ) को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने यह जानकारी देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि आईटी विभाग में नौजवानों को प्रदेश में श्रेष्ठ दायित्व मिलने के बाद सभी नौजवान आईटी के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ वर्तमान में तथा कथित डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनमानस के सामने उजागर करेंगे। कहा भारत रत्न राजीव गांधी ने जो 21वीं सदी का संचार क्रांति का सपना देखा था वह आज संपूर्ण रूप से साकार हुआ है, लेकिन हमारे नौजवान पार्टी हित में इसका ठीक तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की भाजपा की ट्रोल आर्मी दिन भर में कई फेक न्यूज नौजवानों को बरगलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भेजते रहते हैं। आने वाले समय में हमारे आईटी प्रकोष्ठ के नौजवान आईटी के माध्यम से इसका करारा जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *