पूजा पाठ को लेकर विवाद -पड़ोसी पर लगाया तंत्र विद्या करने का आरोप
रुडक़ी
घाड़ क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण अपने घर में पूजा पाठ करा रहा था। तभी पड़ोस मे रहने वाली एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ी देख परिजन पूजा पाठ करने वालों पर तंत्र विद्या का आरोप लगाते हुए आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है। उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूजा पाठ को लेकर विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। जिन से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
