नानकमत्ता में कोचिंग सेंटर से नगदी व सामान चोरी

रुद्रपुर। कोचिंग सेंटर से नगदी, सामान व लैपटॉप चोरी हो गया। सितारगंज मार्ग में वार्ड सात में स्थित एब्रोड एसएस आईल्स कोचिंग सेंटर में आरोपी रविवार की रात्रि में छत के गेट का लॉक तोड़कर घुसे। ऑफिस के मुख्य दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी ऑफिस से 20 हजार की नगदी, लैपटॉप, कैमरे में लगे डीवीआर समेत सामान व कागजात ले गये। सूचना मिलने पर एसओ देवेंद्र गौरव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। कोचिंग सेंटर स्वामी करनवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *