गदरपुर में भी पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रुद्रपुर। हरेला पर्व पर एसएस पब्लिक स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। विद्यालय के एमडी डीपी सिंह ने जीवन में वृक्षों के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य परविन्दर सिंह ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुरेन्द्र प्रसाद, उमेश चौहान, कीर्ति फौगाट, सचिन बजाज, किशन चन्द्र, राजकुमार, इन्द्रजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, शुभम, सुशील कुमार, श्याम सिंह, अंजली, ऐशमीत, अंशु, संजु, नौशाद, उवेश आदि मौजूद रहे। वहीं, गदरपुर तहसील परिसर में सीएससी वीएलईई वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पौधरोपण किया गया।
