काली नदी चेतावनी निशान पार
पिथौरागढ़। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद काली नदी उफान में बह रही है। जिससे नदी किनारे की आबादी में दहशत है। काली नदी का चेतावनी निशान 889 मीटर है। काली नदी देर रात हुई बारिश के बाद अब 889.40 मीटर पर बह रही है। इससे नदी किनारे की आबादी के लोग डरे हुए हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने को कहा है।
