जिले की हर न्याय पंचायत में होगा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: जिलाधिकारी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि जिले की हर न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके माध्यम से ग्रामीण जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, मूलभूत सुविधाए मुहैया कराने, विभागीय योजनाओं की जानकारी देने व ग्रामीणों को सरकार की योजना का फायदा पहुंचाया जाएगा। डीएम ने बताया बहुद्देशीय शिविरों के आयोजन को रोस्टर, तिथि व विकास खंडवार स्थान आवंटित कर दिए हैं। शिविरों के नामित नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी शिविर में स्वंय उपस्थित रहेंगे। साथ ही बहुद्देशीय शिविर में समस्त विभाग लाभार्थियों को मंडूर योजनाओं का फायदा दिलाना सुनिश्चित करेंगे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग जांच व निशुल्क दवाईयों के साथ ही दिव्यांगजनों के यूडीआईडी लम्बित प्रकरणों की जांच कर कार्ड ऑनलाइन तैयार करेंगे। मनोचिकित्सक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही बाल विकास विभाग महालक्ष्मी किट, सेनेट्री नैपकीन, समाज कल्याण विभाग वृद्धापेंशन, दिव्यांग, किसान पेंशन, तिलू रौतेली, बौना पेंशन के आवेदन ऑनलाइन करेंगे। शिविर में जिले के हर विभाग की मौजूदगी अनिवार्य है। लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *