कैरिअर काउंसलिंग में रोजगार की जानकारी दी

चम्पावत। पीजी कॉलेज चम्पावत में कैरिअर काउंसलिंग सेल और खादी व ग्रामोद्योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार की नई पहल जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक तकनीकि सलाहकार एसआर डोबाल रहे। यहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एमके तड़ागी व अमित भाकुनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महाविद्यालय और बीएड कॉलेज चम्पावत के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. प्रणीता नंद, डॉ. विवेक, डॉ. बीपी ओली, डॉ. भूपेंद्र ओलख, डॉ. निरूपमा तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मीना परगाई रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *