पड़ासौंसेरा में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

चम्पावत। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बाराकोट ब्लॉक के पड़ासौंसेरा में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पड़ासौंसेरा में ग्राम प्रधान नीतू देवी की अध्यक्षता और एडीओ पंचायत उमेद राम के संचालन में बीडीओ खजान चन्द्र जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव की हाईड्रम योजना और रैघांव-सिमलखेत मोटर मार्ग को पड़ासौंसेरा तक गांव जोड़ने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने पेयजल, रुविनी गाड़ में पुल बनाने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में टैंकों का निर्माण करने, गांव को जोड़ने वाले क्वारकोली पड़ासोंसेरा मोटर में डामरीकरण करने समेत अन्य मुद्दे ग्रामीणों ने उठाए। बीडीओ जोशी ने समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने का आश्वासन दिया। यहां एडीओ कृषि विजय शर्मा, वीपीडीओ ललित मोहन पांडेय, प्रवीन चंद्र भट्ट, धीरज जोशी, मनोज शाह, भुवन भट्ट, देवेश, देव सिंह अधिकारी, दीपक अधिकारी, मोहन सिंह, दीवान नाथ, खड़क सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *