चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
पौड़ी। चमोली के घाट में युवा चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले पर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान संघ ने चेतावनी दी कि गुरुवार तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पूरे प्रदेश के चिकित्सक अपने-अपने चिकित्सालयों में विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में काली पट्टी बांधकर काम करते हुए संघ के महासचिव डा.रमेश कुंवर ने कहा कि चमोली के घाट में युवा चिकित्सक के साथ मारपीट के बाद सभी चिकित्सकों में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि गुरुवार तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ओपीडी का बहिष्कार करेगे। इस मौके पर डा.पंकज जुयाल आदि शामिल रहे।
