कांग्रेसियों ने मौन सत्याग्रह किया  

पौड़ी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगाने और उनके खिलाफ दमनकारी फैसले से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मौन सत्याग्रह करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधी नेताओं के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है। कहा कि केंद्र सरकार का ये डर बताता है कि वो राहुल गांधी के प्रश्न से कितना बिलबिला गए हैं। कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता गैर लोकतांत्रिक तरीके से रद की गई है। कहा कि संसद में तो हमारे नेता की आवाज़ सरकार दबा सकती है लेकिन संसद के बाहर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकशाल, श्रीकांत, मोहित सिंह, नीलम रावत, विजयदर्शन, मनमोहन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *