अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पौड़ी। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने उनके लिए ठोस नीति नहीं बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने गृह जनपद में समायोजन करने, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन देने दिए जाने की मांग की है। कहा कि जल्द ही समस्याएं पूरी नहीं होने पर संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बुधवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष रेखा रावत, उपाध्यक्ष ऊषा गुसांई ने कहा कि अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय में दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे है लेकिन सरकार उनके लिए आज तक ठोस नीति नही बना पाई है। कहा कि दूसरे जनपदों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को गृह जनपदों में तैनाती देने का शासनादेश जारी नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि शीतकालीव व ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन अन्य जनपदों को मिल गया है लेकिन पौड़ी जिले के शिक्षकों को यह वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे शिक्षकों को आर्थिकी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। स्थानांतरणों से प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों का समायोजन नहीं होने पर भी अतिथि शिक्षकों ने नाराजगी जताई। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि जल्द ही समस्याएं हल नही होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनिल जोशी, चंद्र रावत, वंदना राज, नागेंद्र रावत, सविता रावत, निधि, शिखा रावत, विकास गुसांई, मनोज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *