जनता की गाढ़ी कमाई का गबन कर फरार होने का आरोप

चमोली। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गोपेश्वर थानाध्यक्ष को एक शिकायत पत्र देकर क्षेत्र की एक सोसाइटी पर जनता के लाखों रूपये लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि नगर के बाजार में सोसाइटी का ऑफिस तीन सालों से संचालित था। जिसमें स्थानीय लोगों व व्यापारियों को विश्वास में लेकर जमा पूंजी को जमा कराई। वर्तमान समय में सोसाइटी का ऑफिस बंद चल रहा है। व्यापारी धनराज सिंह रावत, विपिन कुनियाल ने कहा कि सोसाइटी के द्वारा उन्हें धोखा दिया गया है। इससे पहले भी क्षेत्र में सोसाइटी के नाम पर जनता के करोड़ों रूपयों को गबन करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *