फर्जी आईडी से एक्टिवेट सिम बेचते मिले छह दुकानदार

रुड़की।। लक्सर देहात की टेलिकॉम दुकानों में फर्जी आईडी से एक्टिवेट किए गए सिम धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे। बड़े बदमाश अपराध के लिए ये सिम प्रयोग कर रहे थे। देहरादून एसटीएफ की जांच में इसका पता चला है। इसके बाद लक्सर एसएसआई ने छह मोबाइल दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोबाइल फोन का नया सिम खरीदने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्रकरण (ट्राई) ने कड़े नियम बना रखे हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार फर्जी आईडी से सिमकार्ड एक्टिवेट कर लेते हैं। दुकानों में आम तौर पर सिम की कीमत डेढ़ सौ से दो सौ रुपये है लेकिन, फर्जी आईडी से एक्टिवेट सिम पांच से छह सौ रुपये में बिकते हैं। पिछले दिनों देहरादून एसटीएफ की टीम कई बड़े बदमाशों द्वारा प्रयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों को सर्विलांस कर रही थी। इस दौरान टीम को पता चला कि लक्सर देहात क्षेत्र में मोबाइल दुकानों से ऐसे 100 से भी ज्यादा सिम खरीदार की आईडी के बजाय फर्जी आईडी से एक्टिवेट कर बेचे गए हैं। एसटीएफ ने हरिद्वार एसएसपी के मार्फत लक्सर कोतवाली को इसकी जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *