परचून की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

रुड़की। हाईवे के पास एक दुकान में सेंध लगाकर लाखों की रकम पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। कांवड़ मेले के दृष्टिगत क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। इसके बावजूद नगर क्षेत्र में हाईवे स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। नगर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी नितिन गर्ग हाईवे स्थित सर्विस लेन पर परचून की दुकान चलाते हैं। उनका प्रतिदिन लाखों का कारोबार है। मंगलवार की शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर आ गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो काउंटर में बनी दराज खुर्द-बुर्द पड़ी हुई थी। दुकान में रखे ढाई लाख रुपये पर चोर ने हाथ साफ कर दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *