पिथौरागढ़। नगर में गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन होगा। निजी स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवीन कोठारी ने बताया कि तीन जुलाई को सिटी पब्लिक स्कूल महादेव धारा में भंडारे का आयोजन किया जाना है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।